उत्तराखंड में सीएम धामी कैबिनेट कें विस्तार की अटकलें हुई तेज

उत्तराखंड में धामी सरकार के मंत्रिमंडल के विस्तार की चर्चा इन दिनों राज्य में सुर्खियां बना हुआ हैँ …. और उम्मीद है कि अबकी बार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंत्रीमंडल के विस्तार की सभी चर्चाओं पर विराम लगाते हुए नए मंत्रियों की घोषणा कर सकते है.राजनीति के जानकार भी यही मान रहे हैं कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जल्द ही अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे ताकि सरकार के कामों में तेजी लाई जा सकें और इसका फायदा आगामी निकाय और लोकसभा चुनाव में मिल सकें. धामी सरकार के मंत्रिमंडल में इस समय 4 मंत्रियों के पद रिक्त चल रहें है. ऐसे कायस लगाए जा रहें हैँ कि इन पदों कों भरने कें साथ ही कुछ मंत्रियों कें विभागों में फेरबदल भी किया जा सकता हैँ.

 

उत्तराखंड सरकार में कभी भी एक साथ नहीं भरें जा सकें मंत्री मंडल कें सभी पद 

उत्तराखंड में पिछली सरकारों कें गठन सें यह परंपरा चली आ रही है कि कभी भी मंत्रिमंडल के सभी पदों कों नहीं भरा जा सका हैँ.सरकार चाहें कांग्रेस की रही हो या फिर बीजेपी की मंत्रिमंडल में कोई ना कोई मंत्री पद हमेशा खाली जरूर रहा है.और इसी रिक्त पद को लेकर सरकारों की काफी किरकिरी भी होती रहीं है.इस बार भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार के मंत्रिमंडल में 4 मंत्रियों के पद रिक्त हैं जिसे भरे जाने को लेकर पार्टी और सरकार स्तर पर मांग उठ रहीं हैँ.

मंत्रीमंडल विस्तार कों लेकर कांग्रेस और भाजपा आमने सामने

विपक्षी पार्टी कांग्रेस की मानें तो भाजपा के पास जब कोई मुद्दा नहीं होता है वह मंत्रिमंडल के विस्तार का सिगूफा छोड़ देती हैँ, जिससे सरकार कें कामकाज का आंकलन न हों.चर्चा शुरु कर देती है. मंत्रीमंडल कें विस्तार कें सवाल पर पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता मंत्री प्रसाद नैथानी कहतें हैँ कि ऐसे विधायकों कों मंत्री मंडल में शामिल करना चाहिए जिनके ऊपर भ्रष्टाचार का क़ोई दाग़ न हों.

उत्तराखंड में मंत्रिमंडल के विस्तार की चर्चाओं कें बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट का भी बयान सामनें आया हैँ, महेन्द्र भट्ट का कहना हैँ कि बहुत जल्दी ही भाजपा सरकार का कैबिनेट विस्तार होगा, और इस कैबिनेट विस्तार में अनुभवी चेहरों कों वरीयता दी जाएगी.