मुजफ्फरनगर में SP की गाड़ी पर कार्बाइन से हमला,मुठभेड़ में कुख्यात बदमाश अमजद ढेर

उत्तरप्रदेश:मुजफ्फरनगर के तितावी में कार्बाइन से एसपी की गाड़ी पर अंधाधुंध फायरिंग करने वाला अमजद पुलिस मुठभेड़ में मारा गया. पुलिस को सूचना मिली थी कि 40 से अधिक संगीन मामलों में लिप्त 50 हजार का इनामी अमजद तितावी और शाहपुर के जंगलों के बीच देखा गया है.इसकी तलाश में पुलिस टीमें निकली तो इसने एसपी देहात की गाड़ी पर कार्बाइन से अंधाधुंध फायरिंग कर दी.गाड़ी के शीशे चकनाचूर हो गए और दो पुलिसकर्मियों को गोली लगी जबकि अन्य बुलेट प्रुफ जैकेट पहने होने की वजह से गए.इसके बाद पुलिस की ओर से की गई फायरिंग में अमजद मारा गया।

कई राज्यों में था आतंक, अमजद पर थे 40 से अधिक मुकदमें

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर ने बताया कि 26 वर्षीय अमजद पर बिहार उत्तर प्रदेश हरियाणा उत्तराखंड दिल्ली एनसीआर में हत्या लूट और डकैती जैसे गंभीर अपराधों के कई मामले चल रहे थे. इस पर 50 हजार रुपये का इनाम था. इसी बीच पुलिस को सूचना मिली थी कि अमजद तितावी के जंगलों में हैं.क्योंकि यह शातिर अपराधी और शार्प शूटर था इसलिए पुलिस पहले से तैयार होकर निकली और टीम लीडरों ने बुलेट प्रुफ जैकेट भी पहनी हुई थी.जब पुलिस जंगलों में पहुंची तो अमजद ने कार्बाइन और पिस्टल से एसपी देहात की गाड़ी पर फायरिंग कर दी.फायरिंग में दो पुलिसकर्मियों को गोली लगी

हैड डाउन करके पुलिसकर्मियों ने किया खुद को सेफ 

अचानक हुए हमले के दौरान पुलिसकर्मियों ने हैडडाउन करके खुद को सेफ किया. इस हमले में गाड़ी शीशे चकनाचूर हो गए. दो पुलिसकर्मियों को गोली भी लगी.इसके बाद पॉजिशन लेते हुए पुलिस की ओर से जवाबी फायरिंग की गई तो अमजद गोली लगने से मौके पर ही गिर पड़ा. इसके बाद इसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया.मौके से एक बाइक एक पिस्तौल और एक कार्बाइन बरामद हुई.उपचार के दौरान अमजद की मौत हो गई.घायल दोनों पुलिसकर्मियों का उपचार चल रहा है. दोनों पुलिसकर्मियों के नाम उप निरीक्षक संदीप कुमार और कांस्टेबल अशफाक हैं.अमजद के खिलाफ अभी तक 40 मुकदमे सामने आ चुके हैं, जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि मुकदमों की यह संख्या बढ़ सकती है क्योकि यह लगातार अपराध कर रहा था.