बुध्देश मणि पाण्डेय की रिपोर्ट
महराजगंज,यूपी। देवलाली कन्या इंटर कॉलेज बासपार बैजौली महराजगंज में यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 में सम्मिलित रहे सभी छात्र/ छात्राओं ने बहुत अच्छा प्रदर्शन करते हुए अच्छे अंक प्राप्त किए है जिसमें कुछ बच्चे 90प्रतिशतसे अधिक अंक अजिर्त किये है जिनमें हाईस्कूल में नूरफ्शा सिद्दीकी ने 92% व नफीसा सिद्दीकी ने 88%व नौशिन जहां ने84%व प्रगति वर्मा ने क्रमश 82%अंक से परीक्षा उत्तीर्ण कि है इसी क्रम में इण्टर की शशिकला ने 81% व मंशा भारती ने 80प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रौशन किया है।
इसके अलावा चन्द्र प्रकाश भारती व नितिश कुमार तनिष्का रागिनी यादव भी अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हुए हैं।इस अवसर पर विद्यालय के प्रबन्धक डाक्टर टीपी बर्मा विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं समस्त शिक्षकगणों द्वारा सभी उत्तीर्ण छात्र/छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दिया गया व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
यह भी पढ़े:-






