यूपी उत्तराखंड कें सबसे बड़े डॉन गैंगस्टर सुनील राठी को पौड़ी जिला कारागार किया गया शिफ्ट, जेल कें अंदर से चलाता हैँ राठी अपना जुर्म का नेटवर्क

उत्तरप्रदेश उत्तराखंड कें माफिया डॉन और गैंगस्टर सुनील राठी को हरिद्वार जिला कारागार से पौड़ी जेल शिफ्ट कर दिया गया हैँ. मंगलवार शाम को कड़ी सुरक्षा कें बीच गैंगस्टर सुनील राठी को हरिद्वार से पौड़ी जेल शिफ्ट किया गया.जुर्म की दुनिया में अपना सिक्का ज़मानें वाले सुनील राठी को सुरक्षा कारणों कें चलतें 16 अक्टूबर 2022 को देश की सबसे सुरक्षित कही जाने वाली तिहाड़ जेल से हरिद्वार की रोशनाबाद जेल शिफ्ट किया गया था.उत्तरप्रदेश, पंजाब,हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली कें साथ साथ उत्तराखंड में अपन जुर्म की जड़े ज़माने वाले कुख्यात गैंगस्टर सुनील राठी पर इन राज्यों में हत्या, लूट, अपहरण, फिरौती, रंगदारी सहित दर्जनों मुकदमें दर्ज हैँ, अकेले उत्तरप्रदेश में राठी कें खिलाफ हत्या कें 10 मुकदमें दर्ज हैँ जबकि उत्तराखंड में भी उसके खिलाफ 8 मुकदमें दर्ज हैँ.2018 में बागपत जेल में बंद गैंगस्टर मुन्ना बजरंगी की हत्या करने कें बाद गैंगस्टर सुनील राठी को तिहाड़ जेल शिफ्ट कर दिया गया था.

 

20 सालों से जेल में बंद हैँ कुख्यात गैंगस्टर सुनील राठी

20 सालों से जेल में बंद उत्तराखंड उत्तरप्रदेश का सबसे खतरनाक गैंगस्टर सुनील राठी अब उत्तराखंड की पौड़ी जेल में बंद हैँ. लेकिन सुनील राठी इतना शातिर अपराधी है कि चाहे किसी भी पार्टी की सरकार रहीं हों जुर्म की दुनिया में उसका रुतबा और आतंक कम नहीं हुआ हैँ. गैंगस्टर सुनील राठी खुद पहले कह चुका हैँ कि जिस जेल में वह 3 महीने रह जाए तो वहां उसका सिक्का चलने लगता है.ऐसे में पौड़ी जेल प्रशासन भी सकतें में हैँ कि कैसे कुख्यात गैंगस्टर सुनील राठी की दहशत से पार पाया जाए.20 सालों से जेल में बंद गैंगस्टर सुनील राठी मौजूदा समय में जुर्म की दुनिया में उत्तर प्रदेश उत्तराखंड का सबसे बड़ा डॉन है.

 

गैंगस्टर सुनील राठी कें नेटवर्क पर लगाम लगाना पौड़ी जेल प्रशासन कें सामने हैँ बड़ी चुनौती

कुख्यात गैंगस्टर सुनील राठी का नाम तब पूरे देश में सुर्खियों में आया ज़ब उसने 2018 में बागपत जेल में बंद यूपी कें माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी को उसकी बैरक में घुसकर गोलियों से भून दिया था. 9 जुलाई की इस घटना कें बाद गैंगस्टर सुनील राठी कें खिलाफ जेलर नें हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था. जेल कें अंदर से ही अपनी अपराध की दुनिया का नेटवर्क चलाने वाले राठी को इस घटना नें और कुख्यात बना दिया, जिसके बाद जुर्म की दुनिया में उसका सिक्का और तेजी कें साथ चलने लगा. जेल कें अंदर और ख़ूनी संघर्ष का आभास होते ही गैंगस्टर सुनील राठी को इसके बाद पहले तिहाड़ जेल और उसके बाद हरिद्वार की रोशनाबाद जेल शिफ्ट कर दिया गया. लेकिन रोशनाबाद जेल में बंद दूसरें बदमाशों कें साथ गैंगवार की संभावना को देखते हुए खुद हरिद्वार जेल प्रशासन नें राठी को किसी दूसरी जेल में शिफ्ट करने की मांग की, जिस पर उसे अब पौड़ी जिला कारागार शिफ्ट कर दिया गया हैँ.

कुख्यात गैंगस्टर सुनील राठी कें लिए नई जगह नहीं हैँ पौड़ी जेल

कुख्यात सुनील राठी कें लिए पौड़ी जिला कारागार क़ोई नहीं जगह नहीं हैँ वह पहले भी इस जेल में रह चुका हैँ और तब भी उस पर जेल कें भीतर से ही अपने जुर्म कें नेटवर्क संचालित करने कें आरोप लगें थे. गैंगस्टर सुनील राठी कें पौड़ी जेल शिफ्ट होंने कें बाद जेल अधीक्षक डीपी सिन्हा का कहना हैँ कि जेल की सुरक्षा मजबूत की जा रहीं हैँ और जेल कें अंदर बाहर लगातार सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की जा रहीं हैँ. कुख्यात गैंगस्टर सुनील राठी को अलग बैरक में रखा गया हैँ साथ ही उससे मिलने जुलने की किसी को इज्जाजत नहीं दी गई हैँ. आम बंदियों की तरह ही उसकों रखा गया हैँ, साथ ही जेल अधीक्षक सिन्हा नें कहा कि किसी भी प्रकार की क़ोई भी सुविधा सुनील राठी को नहीं दी गई हैँ.

 

गैंगस्टर सुनील राठी को लेकर पौड़ी पुलिस प्रशासन भी अलर्ट

 

हरिद्वार जिला कारागार से पौड़ी जेल शिफ्ट किए गए गैंगस्टर सुनील राठी को लेकर पौड़ी पुलिस प्रशासन भी सतर्क हों गया हैँ. एसएसपी श्वेता चौबे नें जानकारी देतें हुए बताया कि गैंगस्टर सुनील राठी कें पौड़ी जेल में शिफ्ट होंने कें बाद लोकल इंटेलिजेन्स को सतर्क किया गया हैँ और जेल कें अंदर और बाहर हर मिलने जुलने वालों कें बारें में जानकारी जुटाई जा रहीं हैँ, साथ ही उन्होंने कहा कि पौड़ी जेल से ज़मानत पर छूटे बदमाशों पर ही नजर रखी जा रहीं हैँ ताकि संदेह होंने पर तत्काल आवश्यक कदम उठाए जा सकें.