उत्तराखंड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के रविवार कों कोटद्वार दौरे कों भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं गढ़वाल लोकसभा सीट से सह-प्रभारी हेमंत द्विवेदी ने सफल करार दिया हैं. युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड की सभी पांच सीटें रिकार्ड मतों से जीतने की बात करतें हुए भाजपा नेता हेमंत द्विवेदी ने कहा कि उत्तराखंड की जिस भी विधानसभा में सीएम धामी जा रहें हैं वहाँ हजारों की संख्या में लोग उन्हें सुनने पहुंच रहें हैं.गढ़वाल लोकसभा सीट से भाजपा के सह-प्रभारी बनाएं जानें के बाद से लगातार कार्यकर्ताओं की बैठकों और जन संवाद में व्यस्त भाजपा नेता हेमंत द्विवेदी ने कहा कि इस बार गढ़वाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी ऐतिहासिक जीत हासिल कर रिकॉर्ड मतों से विजय हासिल करेगा. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा कोटद्वार में आयोजित लाभार्थी सम्मलेन में हिस्सा लेने के बाद प्रतिक्रिया देतें हुए भाजपा नेता हेमंत द्विवेदी ने कहा कि आज केंद्र और राज्य की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दूर दराज के उस व्यक्ति कों भी मिल रहा हैं जों अभी तक कांग्रेस राज में उससे अछूता था, साथ ही उन्होंने कहा कि रविवार कों कोटद्वार की सड़कों पर युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्वागत के लिए जिस प्रकार हजारों लोगों का हुजूम सड़कों पर उमड़ा वह साबित करता हैं कि उनके प्रति लोगों में विश्वास बढ़ा हैं और यहीं विश्वास राज्य की सभी पांच लोकसभा सीटों की गारंटी हैं. सीएम धामी के दौरे कों सफल बनाने के लिए पिछले कुछ दिनों में कोटद्वार में डेरा डालें भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हेमंत द्विवेदी ने देश में इस बार 400 सीटें जीतने का दांवा करतें हुए कहा कि देश पीएम मोदी के नेतृत्व में वह मुकाम हासिल करने जा रहा हैं जिसका हर देशवासी सालों से सपना देखा था.





