लुटेरों के होसले बुलंद एक ही दिन मे दो लूट की वारदात राह चलती महिला से मोबाईल और स्कूटी सवार महिला से लूटा पर्स।

✍???? देवेन्द्र कुमार जैन की रिपोर्ट

भोपाल,मध्यप्रदेश। पुलिस द्वारा द्वारा चंद घंटो मे ही अलग-अलग क्षेत्रो मे हुई दो लूट की वारदातो का खुलासा किया गया। बागसेवनिया पुलिस ने चन्द घण्टे मे किया खुलासा।


आरोपियों ने दो अलग अलग घटनाओं को अंजाम देते हुए दो महिलाओं जिनमें एक प्रायवेट नौकरी करती है, सोमवार दोपहर करीबन 3.15 बजे स्वास्तिक मेडीकल बिल्डिंग वाली लाइब्रेरी मे पढाने जा रही थी अपने मोबाईल फोन पर ऑनलाईन क्लास ले रही थी और अपना मोबाईल चलाते चलाते चल रही थी तभी अचानक पीछे से एक स्कूटी सवार लडका आया और उसके हाथ से मोबाईल फोन छीन कर भाग गया।


दूसरी C.F.A. की पढाई कर रही है शाम करीबन 7.00 बजे अपनी सहेली के साथ स्कूटी से बरखेडा रोड पर जा रही थी स्कूटी सहेली चला रही थी वे लोग जैसे ही एक पुलिया क पास पहुचे कि पीछे से एक स्कूटी सवार लडका आया और कंधे पर लटका पर्स जिसमें बैंक का एक ATM, आधार कार्ड व 26500 रुपये नगद रखे हुए थे छीन कर भाग गया।

आरोपी से लूट का माल और वारदात मे प्रयुक्त गाडी को किया बरामद


वारदातों की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस आयुक्त नगरीय पुलिस भोपाल , अति. पुलिस आयुक्त द्वारा लुटेरो की धरपकड़ हेतु निर्देशित किया गया था। जाँच के दौरान महिलाओं द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर घटनास्थल के पास लोगो को हुलिया बता कर व घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो मे फुटेज चैक कर आरोपियो की तलाश की गई तलाश के दौरान बताए गए हुलिए का एक लडका स्कूटी को चलाते हुए डी.आर.एम. रोड से बरखेडा पठानी तरफ जाते हुए दिखा जिसे स्टाफ की मदद से घेराबंदी कर पकडा व पूछताछ करने पर बताया कि 15 मई को 2ए साकेत नगर मे से एक पैदल चलते लडकी से मैने एक मोबाईल फोन छीन लिया था एवं उसके बाद साकेत नगर पुलिया पर स्कूटी से जा रही थी उनमें एक का पर्स छीन लिया था आरोपी जिसकी उम्र 20 वर्ष है तथा अयोध्या नगर भोपाल का निवासी है गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़े:-