ब्यूरो चीफ सुरेश भाटी की रिपोर्ट
बुलंदशहर,यूपी। नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, सकुशल, शान्तिपूर्वक एवं पारदर्शी रूप से सम्पन्न कराये जाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त किये गए प्रेक्षक डॉ0 हीरा लाल ने जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह एवं एसएसपी श्लोक कुमार के साथ डीएवी इंटर एवं डिग्री कॉलेज में नगर निकाय बुलंदशहर, खुर्जा, गुलावठी एवं औरंगाबाद के बनाये गए स्ट्रांग रूम, पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल, मतगणना कक्षों का निरीक्षण करते हुए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
स्ट्रांग रूम में मतपेटियों के रखने हेतु, पोलिंग पार्टी के लिए दिए जाने वाली सामग्री एवं वितरण स्थल, मतगणना कक्षों में मतपेटिका लाये जाने वाले मार्गो, मतगणना कर्मियों एवं एजेंटों के लिए बनाए गए रास्तों का भी जायजा लिया गया।
निर्देशित किया गया कि मतपेटिका को मतगणना कक्ष में सुरक्षित ले जाया जाए इसके लिए पर्याप्त सुरक्षा की जाए। बैरिकेटिंग करते हुए मतगणना एजेंटों के आने के लिए पृथक से ही लाया जाए। मतगणना स्थल पर सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को समय से सुनिश्चित कर लिया जाए।
इस मौके पर सीडीओ कुलदीप मीना, अपर जिलाधिकारी वि0रा0 विवेक कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ0 प्रशान्त कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट सत्य प्रकाश, उप जिलाधिकारी सदर गजेन्द्र सिंह, उप जिलाधिकारी खुर्जा राकेश कुमार सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़े:-






