मेला अधिकारी ने कहा 2025 का महाकुंभ होगा अद्भुत 40 करोड़ से ज्यादा आयेंगे श्रद्धालु, प्रमुख सचिव करेंगे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण।

वरिष्ठ पत्रकार एल.एन.सिंह की रिपोर्ट

प्रयागराज,यूपी। वर्ष 2025 में संगम किनारे सबसे बड़ा मेला महाकुंभ अद्भुत होगा। इसके लिए अभी से इसका खाका खींचा जा रहा है। महाकुंभ मेला 2025 के मेला अधिकारी विजय किरन आनंद ने कहा कि महाकुंभ मेला 2025 के सभी स्थाई कार्य तेजी से चल रहे हैं, जो अक्टूबर 2024 तक पूरे हो जाएंगे। 40 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं के आने की संभावना है।

विजय किरन आनंद ने बताया कि बीच-बीच में जहां विभागों के प्रमुख सचिव और अन्य वरिष्ठ लोग स्थायी कार्यों का निरीक्षण करेंगे। कहा कि जिन विभागों के स्थाई कार्य हो रहे है उनमें लोक निर्माण विभाग, नगर निगम, जल निगम, (प्रयागराज विकास प्राधिकरण), जल निगम, बाढ़ खंड, सेतु निगम, उप्र पावर कारपोरेशन और मेला प्राधिकरण सहित अन्य प्रमुख विभाग हैं।शासन ने जो बजट आवंटित किया था वह सभी विभागों को कार्य के लिए आवंटित कर दिया गया है।

यह भी पढ़े:-