अरुण बेनीवाल की रिपोर्ट
हापुड़,यूपी। दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला तगासराय में एक दिल को दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां एक सिरफिरे युवक ने घर मे घुसकर युवती की गोली मारकर हत्या कर दी, इतना ही नहीं सिरफिरा युवक मृतका के पड़ोस वाले घर में घुस गया और खुद बजी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।
आप को बता दें कि तगासराय निवासी विजय प्रजापति की पुत्री नीतू का विवाह पांच दिन बाद 21 मई को होना है। कल 17 मई को लगन सगाई का कार्यक्रम था। परिवार के सदस्य शादी की तैयारी में जुटे हुए थे आज एक सिरफिरा नीतू के घर में घुस गया और गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। सिरफिरे युवक द्वारा नीतू के गोली मारने से मौके पर मौजूद परिजन में अफरा तफरी मच गई, गोली की आवाज और चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। लोगों को आता देख आरोपी सिरफिरा युवक पड़ोस के घर में घुस गया और वहां फांसी लगाकर खुद ने भी आत्महत्या कर ली।

वही मृतक का शव फांसी पर लटका देख लोगों में हड़कंप मच गया। इस वारदात की सूचना मिलने पर आनन फानन में हापुड़ देहात पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी, फांसी के फंदे से मृतक के शव को उतारा गया। आसपास के लोगों से मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया। प्रारंभिक जानकारी में यहीं पता चल सका कि मृतक कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दस्तोई का हो सकता है। पुलिस मामले मृतक के बारे में जानकारी कर रही है।
यह भी पढ़े:-





