फिरोजाबाद,यूपी। फ़िरोज़ाबाद में एक युवक की पिटाई का वीडिओ सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमे युवक को कुछ लोग जमीन पर पटककर पीट रहे हैं, गाली दे रहे हैं वीडियो में कुछ लोग भी खड़े है जो यह तमाशा देख रहे हैं।
दरअसल वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने पर जब मीडिया ने पड़ताल की तब पता चला की थाना दक्षिण क्षेत्र के स्टेशन के पास का मामला है। जो की 8 मई के पास का है जहां एक होटल पर आये कुछ युवको ने खाना खाने के बाद पैसे देने से इंकार किया। जब होटल संचालक ने उन लोगो की बात नहीं मानी तो नाराज युवको ने होटल संचालक की पिटाई लगा दी. और धमकी देते हुए भाग गए। इसी दौरान किसी ने वीडियो बनाया जो अब वायरल हो रहा है। हलाकि होटल संचालक ने पुलिस से शिकायत भी की है और मामले की जाँच जारी है।
यह भी पढ़े:-
Post Views: 155






