नगर पालिका के अध्यक्ष पद के चुनाव में आदर्श आचार संहिता की धज्जियां उड़ाई।

वरिष्ठ पत्रकार एल.एन.सिंह की रिपोर्ट

सम्भल,यूपी: नगर पालिका के अध्यक्ष पद के चुनाव में आदर्श आचार संहिता की धज्जियां उड़ाई गई है। सपा के विद्रोही प्रत्याशी और सांसद बर्क के समर्थकों ने घोड़ा बग्घी पर जुलूस निकाला, आतिशबाजी हुई है। हजारों लोग जुलूस में उमड़े जुलूस के वीडिओ वायरल हुए हैं।

मामला हयातनगर थाना इलाके के मौहल्ला कोटला का है जहां सांसद शफीकुर्रहमान बर्क समर्थित एवं सपा की विद्रोही प्रत्याशी फरहाना यासीन के पति ने सांसद के पौत्र तथा कुंदरकी के सपा विधायक जियाउर्रहमान बर्क के साथ घोड़ा बग्घी पर जुलूस निकाला इस दौरान जमकर आतिशबाजी हुई है और हजारों की भीड़ जुलूस में उमड़ी। फरहाना यासीन के आफिस के उद्घाटन के दौरान जुलूस के बहाने निर्दलीय प्रत्याशी पक्ष ने जुलूस निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया वहीं आचार संहिता उल्लंघन के पूरे घटनाक्रम से प्रशासन बेखबर बना। पुलिस प्रशासन का कोई अधिकारी को कानो कान खबर नही हुई। पुलिस ने जियाउर रहमान वर्क कुंदरकी विधायक व निर्दलीय प्रत्याशी पति उनके 100 समर्थकों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।


वहीं पूरे प्रकरण में आपको बता दें कि सम्भल नगर पालिका सीट से सपा ने शहर विधायक इकबाल महमूद की पत्नी रुखसाना इकबाल को सपा ने टिकिट दिया है जबकि सपा सांसद शफीकुर्हमान बर्क निर्दलीय फरहाना यासीन को समर्थन का ऐलान कर चुके हैं निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी अपने सांसद विधायक को अनुशासन सिखाने में नाकाम रही है जिसके बाद सपा के दो धुरंधरों का टकराव आमने सामने आ गया है।

यह भी पढ़े:-