वरिष्ठ पत्रकार एल.एन.की रिपोर्ट
प्रयागराज,यूपी: पीएम स्वनिघि योजना लाभार्थियो को अवैध ठेकेदारो द्वारा पटरी खाली कराने की धमकी दी जा रही धमकी। ठेकेदार गुर्गों द्वारा फुटपाथ दुकानदारो को आए दिन धमकी दी जा रही स्ट्रीट वेन्डर कानून 2014 की उड़ाई जा रही धज्जियां। आजाद स्ट्रीट वेन्डर वेलफेयर यूनियन के प्रदेश महामन्त्री रवि शंकर द्विवेदी को गरीब बेसहारा लोगो को आये दिन प्रताड़ित करने की धमकी व अवैध वसूली की शिकायत मिल रही। इस सन्दर्भ में मण्डलायुक्त, नगर आयुक्त,को लिखित शिकायत भी की प्रशासन आंख मूंदे बैठा है।
कोविड काल के वाद प्रधान मन्त्री द्वारा दुबारा रोजगार प्रारम्भ करने को दस हजार का लोन दिया गया पीएम स्वनिधि योजना की गाइड लाइन के अनुसार योजना ताभार्थी को उनके मूल स्थान से एक साल तक हटाया नहीं जा सकता नगर निगम द्वारा पीएमएस नम्बर एलओआर के साथ दिया जाता है। स्ट्रीट वेन्डर एक्ट की धारा 3×3 के तहत किसी भी दुकानदारो को टाऊन वेडिगं कमेटी द्वारा 30 दिन की नोटिस देने का प्रावधान है।
संवैधानिक अधिकारो मा० सुप्रीम कोर्ट स्ट्रीट वेन्डर एक्ट 2014,/17 का उलघन किया जा रहा। शहर के 60 हजार पटरी दुकानदारो में भारी रोष है जिसका असर चल रहे नगर निगम चुनाव में पड़ेगा जो संविधान व रोजी रोटी की बात करेगा वहीं नगर निगम पर राज करेगा। इस सन्दर्भ में मुख्य्मंत्री नगर विकास मंत्री को पत्र लिखा साथ ही अगली रणनीति के लिए यूनियन कल बैठक में निर्णय लेगा।
यह भी पढ़े:-






