प्रयागराज,यूपी। छिवकी स्टेशन पर चला टिकट चेकिंग अभियान बिना टिकट और अनियमित रूप से यात्रा करते पकड़े गए 447 यात्री वसूल किए2,97,170/- रुपये सभी रेल उपयोगकर्ताओं के लिए आरामदायक यात्रा और बेहतर सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए प्रयागराज मण्डल टिकट रहित और अनियमित यात्रा अंकुश लगाने के लिए अपने विभिन्न स्टेशनों पर तथा ट्रेनों में किलाबंदी कर विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाता रहता है। बिना टिकट तथा अनियमित यात्रियों कि वजह से गाड़ियों में अत्यधिक भीड़ हो जाती है। जिससे आरक्षित टिकट यात्रियों,जैसे कि महिलाओं ,बच्चों, बुजुर्ग को सबसे ज्यादा कोच में चढने-उतरने तथा अपनी सीट पर बैठने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है। इस प्रकार अनियमित यात्रा करने वालों के खिलाफ मण्डल द्वारा सतत चेकिंग अभियान चलाया जाता रहता है।
इसी क्रम में दिनांक 13.05.2023 को प्रयागराज मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शशि भूषण एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक द्वितीय हिमांशु शुक्ला के मार्गदर्शन एवं सहायक वाणिज्य प्रबंधक दिनेश कुमार के नेतृत्व में प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर किलाबंदी कर टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस चेकिंग अभियान में इस रूट से गुजरने वाली सभी पैसेंजेर व एक्सप्रेस ट्रेनों समेत रेलवे स्टेशन की भी चेकिंग की गयी। जिसमें 447 यात्रियों को बिना टिकट एवं अनियमित रूप से यात्रा करते पकड़ा गया और जुर्माना स्वरूप 2,97,170 रुपए वसूल किए गए जिसमें 191 यात्रियो को बिना टिकट यात्रा करते पकड़ा गया और जुर्माना स्वरूप 167750 रुपये वसूल किये गये दूसरी तरफ 256 यात्रियो को अन्य रूप से अनियमित यात्रा करते पकड़कर जुर्माना स्वरूप 129420 रुपये वसूल किया गया।
उत्तर मध्य रेलवे अपने सभी सम्मानित रेल यात्रियों से अपील करता है कि असुविधा से बचने और सम्मान के साथ यात्रा करने के लिए उचित और वैध रेलवे टिकट के साथ यात्रा करें।
यह भी पढ़े:-






