उत्तराखंड
गढ़वाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के पक्ष में समर्थन जुटाने गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार कों कोटद्वार पहुंच रहें है. गढ़वाल लोकसभा सीट से भाजपा के सह-प्रभारी हेमंत द्विवेदी नें सोमवार कों जानकारी देतें हुए बताया कि कोटद्वार यमकेश्वर और लैंसडाउन विधानसभा से बड़ी संख्या में जनता अमित शाह कों सुनने कोटद्वार के दुर्गापुरी पहुंचेगे.भाजपा के स्टार प्रचारक एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कोटद्वार के दुर्गापुरी में 16 अप्रैल कों दिन में 2 बजे विशाल जनसभा कों सम्बोधित करेंगे.गढ़वाल संसदीय सीट पर केंद्रीय मंत्री अमित शाह की जनसभा कों सफल बनाने के लिए भाजपा नेताओं नें ऐडी चोटी का ज़ोर लगाया हुआ है. भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी के साथ हीं भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र रावत और पार्टी के दूसरे नेताओं की यदि मानें तों अमित शाह की चुनावी रैली गढ़वाल के इतिहास में ऐतिहासिक होगी और इस रैली के जरिए पूरे उत्तराखंड में भाजपा के पक्ष में मजबूत सन्देश जाएगा.भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित भाजपा के कई कैबिनेट मंत्री और नेता इस रैली में मौजूद रहेंगे. भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं सह-प्रभारी हेमंत द्विवेदी नें जानकारी देतें हुए बताया कि अमित शाह की रैली कों सफल बनाने के पूरी तैयारियां कर ली गई. साथ हीं उन्होने कहा कि अमित शाह की रैली कों लेकर भाजपा कार्यकर्त्ताओं का उत्साह सातवें आसमान पर है और जनता भी इस ऐतिहासिक रैली की बेसब्री से इंतजार कर रहीं है.
समाप्त





