नरेंद्र मोदी कों तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने का युवा लें चुका हैं संकल्प-हेमंत द्विवेदी

उत्तराखंड

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं, साथ ही लोगों से मतदाता के रूप में पंजीकृत होने का आग्रह भी किया है.इस मौक़े पर जनपद पौड़ी की लैंसडाउन विधानसभा के राजकीय इंटर मीडिएट कॉलेज सेधीखाल में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा नमो नवमतदाता सम्मलेन आयोजित किया गया,जिसमें नमो एप के जरिए पीएम मोदी ने युवा मतदाताओं कों सम्बोधित किया.इस कार्यक्रम में गढ़वाल लोकसभा सीट से भाजपा के सह-प्रभारी हेमंत द्विवेदी ने भी हिस्सा लिया और नए मतदाताओं से अपील करतें हुए कहा कि अधिक अधिक संख्या में अपने मत का प्रयोग करें, ताकि सशक्त लोकतंत्र की नीव रखी जा सकें.
पहली बार वोट डालने जा रहे नए मतदाताओं को भाग्यविधाता बताते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता हेमंत द्विवेदी ने कहा कि नव मतदाता के रूप में मिलने वाली युवा शक्ति, जो की देश का भविष्य है उसे सही राह दिखाना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है.आगामी लोकसभा चुनावों के लिए गढ़वाल लोक सीट से लिए भाजपा के सह प्रभारी बनाए गए हेमंत द्विवेदी ने लैंसडाउन विधानसभा क्षेत्र के युवा नव मतदाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत बनाने का यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जो संकल्प है, उसे पूरा करने का माध्यम युवा ही बनेंगे, साथ ही उन्होंने कहा कि देश का युवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों से लाभान्वित हो रहा है और उन्हें तीसरी बार नरेन्द्र प्रधानमंत्री बनाने का मन बना चुका हैं.इस दौरान विधानसभा लैंसडौन के कार्यक्रम संयोजक प्रदेश कोषाध्यक्ष भाजयुमों के नीरज पन्त,कार्यक्रम सह-संयोजक प्रदेश कार्यालय प्रभारी भाजयुमों विमल चौधरी,भाजयुमों जिलामंत्री कोटद्वार अमित नेगी एवं भाजपा नेता दीपक रावत,जयहरीखाल भाजयुमों मण्डल अध्यक्ष सोमप्रकाश गौड़,भी मौजूद थे.