अतीक की बेगम शाइस्ता परवीन की खोज करेगी अब डॉग स्क्वायड टीम।

वरिष्ठ पत्रकार एल.एन.सिंह की रिपोर्ट

प्रयागराज,यूपी: समूचे उत्तर प्रदेश की पुलिस और एसटीएफ शाइस्ता परवीन की तलाश में थक चुकी है। अब अतीक अहमद की मोस्टवांटेड व 50 हजार की इनामी बेगम शाइस्ता परवीन की तलाश के लिए डॉग स्क्वायड टीम लगाई जाने की तैयारी की जा रही है। डॉग स्क्वायड और ड्रोन से तलाश की जाएगी। शाइस्ता परवीन की तलाश के लिए पुलिस नई तरकीब लगा रही है।

कांस्टेबल की चालाक बेटी शाईस्ता ने पुलिस विभाग को छका कर रख दिया है। ताबड़तोड़ दबिश के बाद भी कोई सुराग नहीं मिल सका है। अब प्रयागराज समेत अन्य जिलों की पुलिस शाइस्ता परवीन की तलाश के लिए डॉग स्क्वायड टीम और ड्रोन का सहारा लेगी। जिससे पूरे गंगा के तटीय इलाकों और महत्वपूर्ण चिन्हित स्थानों पर आसमानी नज़र से पहरा किया जा सके। डॉग स्क्वायड की मदद से सभी संभावित जगहों पर पुलिस की विशेष टीम द्वारा तलाश की जाएगी। इसके लिए 26 से अधिक ठिकानों पर विशेष टीम लगाई गई है। पुलिस ने 100 से ज्यादा मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगा रखा है। शाईस्ता के हर जानने वालों के घर दबिश दी जा रही है।

यह भी पढ़े:-