वरिष्ठ पत्रकार एल.एन.सिंह की रिपोर्ट
प्रतापगढ़,यूपी: प्रतापगढ़ में पांच बार और 25 वर्षों से लगातार नगर पालिका अध्यक्ष पद पर अपना वर्चस्व बनाए हुए हैं नगर पालिका अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक हरि प्रताप सिंह और इस बार भी भाजपा से नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए चुनाव मैदान में है। लगातार लोगो से जनसंपर्क करके वोट मांग रहे है हरिप्रताप सिंह।
वही नगर स्थित पलटन बाजार में एक नुक्कड़ सभा के दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए हरिप्रताप सिंह ने कहा कि हमारा मुद्दा साफ है हम जब से राजनीति की शुरुआत किए हैं एक ही मुद्दा रहा है मेरा कि हम विकास करके विकास के विश्वास को जागृत करके ही हम जनता के बीच में जाते हैं। नगर की जनता हमारे विकास के विश्वास को कायम रखा इसी वजह से इतने लंबे दिन तक लोग हमें अवसर देते रहे और हमें जनता का अपार समर्थन मिल रहा है। पहली बार ऐसा देखने को मिल रहा है कि जनता सड़क पर आकर बोल रही है इस बार भी नगर पालिका अध्यक्ष पद की कुर्सी पर कमल ही खिलेगा।
यह भी पढ़े:-





