नगर निकाय चुनाव से पहले आई-20 कार से बरामद हुआ भारी मात्रा में सोना और कैश।

मुजफ्फरनगर,यूपी। जनपद में जल्द ही नगर निकाय चुनाव होने वाले है लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने चेकिंग के दौरान नगर निकाय चुनाव i-20 कार से  96 ग्राम सोना और 2 करोड 8 लाख 86 हजार 500 रुपये कैश बरामद किए है।
बता दें कि आगामी नगर निकाय निर्वाचन को ध्याम में रखते हुए पहले से ही जनपद में आदर्श आचार संहिता लागू है ताकि कोई भी प्रत्याशी वोटर को किसी भी तरह का प्रलोभन ना दे सके।

इस तरह की गतिविधियों की रोकथाम के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में पूरे जनपद व अन्तर्जनपदीय/अन्तर्राज्यीय बॉर्डर पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को भी पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के निर्देश व क्षेत्राधिकारी खतौली डॉ रविशंकर के नेतृत्व में एफएसटी टीम(फ्लाइंग स्कवाड टीम/उडनदस्ता दल) द्वारा मुजफ्फरनगर-मेरठ बॉर्डर (भंगेला चौकी) पर चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक आई-20  कार से 02 करोड 08 लाख 86 हजार 500 रुपये नगदी व 96 ग्राम सोना बरामद किया।

कार का चालक मेरठ का रहना वाला है। उसका नाम शशांक शर्मा बताया जा रहा है। पूछताछ पर शशांक ने बताया कि वह व्यापारी है जो मेरठ से आ रहा था। लेकिन शशांक ने पुलिस को बरामद किए गए सोना और नकदी के बारें कोई सही जानकारी नही दे पाया। 

यह भी पढ़े:-