रानी रेवती देवी के विशिष्ट प्रतिभा अलंकरण समारोह में 39 छात्र-छात्राएं सम्मानित।

वरिष्ठ पत्रकार एल.एन.सिंह की रिपोर्ट

प्रयागराज,यूपी। विद्या भारती से संबद्ध काशी प्रांत के रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज, राजापुर प्रयागराज में मेधावी छात्र अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया जिसमें माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड की परीक्षा में 90% से ऊपर अंक लाने एवं जनपद में स्थान बनाने वाले कुल 39 छात्र छात्राओं को स्मृति चिन्ह, माल्यार्पण एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर विशिष्ट प्रतिभा अलंकरण से सम्मानित करते हुए उनके माता पिता को भी अंगवस्त्रम एवं माल्यार्पण द्वारा सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में मां सरस्वती जी की वंदना के पश्चात प्रधानाचार्य बांके बिहारी पांडे ने आज के कार्यक्रम के उद्देश्यों के बारे में जानकारी प्रदान करने के पश्चात आए हुए अतिथियों को अंगवस्त्रम एवं माल्यार्पण प्रधान कर सम्मानित किया, समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में वी.एन. सिंह पूर्व विभागाध्यक्ष भूगोल विभाग इलाहाबाद विश्वविद्यालय, पर्यावरण प्रमुख भारतीय शिक्षा समिति काशी प्रांत तथा अध्यक्षता मुनीश जी प्रांत प्रचारक काशी प्रांत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में विद्या भारती काशी प्रांत के संगठन मंत्री डॉक्टर राम मनोहर उपस्थित थे।

मुख्य अतिथि वी.एन. सिंह ने भैया बहनों को संबोधित करते हुए कहा जो भैया बहन स्थान नहीं बना पाए उनके लिए यह भैया बहन प्रेरणा के स्रोत हैं आप सभी लगन के साथ पढ़ाई करेंगे तो इसी तरह आप भी आगे बढ़ते रहेंगे , अध्यक्षता कर रहे प्रांत प्रचारक मुनीश जी ने भैया बहनों से कहा कि हमको केवल एक लक्ष्य बनाकर चलना है हमारा केवल एक काम है पढ़ाई करना, यदि हम पढ़ाई करते रहेंगे तो इसी तरह से विद्या भारती के विद्यालय आगे बढ़ते रहेंगे विद्या भारती के विद्यालय आप के दम पर चल रहे हैं आप जैसे बहनों ने विद्या मंदिर में पढ़ करके सरकारी विद्यालयों को पीछे छोड़ दिया है आप सभी बधाई के पात्र हैं। अंत में प्रांतीय संगठन मंत्री डॉ राम मनोहर ने विशेष रूप से द्वादश में पढ़ने वाले भैया बहनों का प्रेरणास्पद मार्गदर्शन करते हुए आगामी बोर्ड परीक्षाओं में विशेष रूप से स्थान बनाने का लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित किया।


विद्यालय के मीडिया प्रभारी एवं संगीताचार्य मनोज गुप्ता ने बताया कि मेधावी छात्र अलंकरण समारोह में इंटरमीडिएट के 21 एवं हाई स्कूल के 18 छात्र-छात्राएं शामिल रहे जिनके नाम इस प्रकार हैं-
इंटरमीडिएट में कोमल श्रीवास्तव, प्रिया मिश्रा, आदित्य झा, सानिया जावेद, हर्षिता सिंह, ईशान पांडे, कात्यायनी शुक्ला, ज्योति, प्रांशी पांडे, तनुप्रिया, सानू यादव, विकास जायसवाल, बॉबी मिश्रा, वेद प्रकाश, ऋषभ पांडे, आलोक विश्वकर्मा, आशीष सिंह, सौरभ सिंह, ज्योति गौड़, पलक एवं आलेख कुमार तथा हाई स्कूल में साक्षी मौर्या, प्रमा द्विवेदी, अभय प्रताप सिंह, श्रेया दुबे, मीनाक्षी मिश्रा, सीमा सरोज, सौरभ यादव, उत्कर्षधर दुबे, पूर्ति निगम, पल्लवी पांडे, वैष्णवी मिश्रा, सिद्धार्थ श्रीवास्तव, मुस्कान श्रीवास्तव, विश्वजीत, अंबुज कुमार यादव, कार्तिकेय केसरवानी, विवेक राय एवं स्नेहा यादव सहित कुल 39 छात्र छात्राओं को विशिष्ट प्रतिभा अलंकरण सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का कुशल एवं सफल संचालन सत्य प्रकाश पांडे एवं दिनेश शुक्ला ने किया।

यह भी पढ़े:-