ब्यूरो चीफ सुरेश भाटी की रिपोर्ट
बुलंदशहर,यूपी। थाना स्याना क्षेत्रान्तर्गत अनुराग पुत्र सुभाष त्यागी निवासी थल इनायतपुर थाना स्याना जनपद बुलंदशहर जिसके लगातार अपराधिक गतिविधियों में लिप्त होने के कारण क्षेत्र में गुंडागर्दी के बल पर अपराधिक एवं समाज विरोधी क्रियाकलापों में लिप्त होने के संबंध में थाना स्याना पर गंभीर प्रकृति के विभिन्न अपराध पंजीकृत हुए है।
विपक्षी के अपराधिक कृत्यो से जनता में भय आतंक व्याप्त है जिसके कारण क्षेत्र की जनता स्वयं को असुरक्षित महसूस करती है तथा क्षेत्र का कोई भी व्यक्ति इसके विरुद्ध गवाही देने और रिपोर्ट लिखाने की हिम्मत नहीं करता उपरोक्त समाज विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के पर्याप्त सबूतों के आधार पर जिलाधिकारी बुलंदशहर द्वारा अनुराग को 6 माह के लिए जनपद की सीमा से निष्कासित किया गया है।
जिलाधिकारी बुलंदशहर के आदेश के क्रम में आज दिनांक 03/05/2023 को जिला बदर अपराधी अनुराग को नियमानुसार गांव में आदेश की प्रति अभियुक्त को प्राप्त करा कर मुनादी करा कर जिले की सीमा से निष्कासित किया गया तथा अभियुक्त निर्धारित अवधि के अंदर अगर जिले की सीमा में प्रवेश करता हैं तो इसके विरूद्ध नियमानुसार कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
यह भी पढ़े:-





