न्यूज ऑफ इंडिया (एजेन्सी)

बहराइच,यूपी। भारत-नेपाल की सीमा 48 घण्टे के बाद खोल दी गयी। नेपाल में एसएसबी के कमांडेंट तपन दास ने बताया कि जिले में नगर निकाय चुनाव के चलते दोनों देश की सहमति पर बॉर्डर सील किया गया था। उन्होंने बताया कि गुरुवार को नगर निकाय चुनाव कि मतदान के बाद शाम पांच पांच बजे के बाद पुनः आवागमन खोल दिया गया।


आदर्श नगर पालिका परिषद नानपारा में 25126 मतदाताओं में 11959 पुरुष व 13167 महिलाओं ने 58.99% प्रतिशत मतदान की सूचना देर शाम प्राप्त हुई।आज डीएम एसपी के साथ पर्यवेक्षक रणविजय सिंह ने मतदान पर नजर बनाए रखा। बीआरसी बलहा में पिंक बूथ की दुल्हन की तरह सजाया गया।


नगर परिषद नानपारा में वार्ड एक मे 908,वार्ड दो में 1126,वार्ड तीन में 940,वार्ड चार में 1666,वार्ड पांच में 1058, वार्ड 6 में 889,वार्ड 7 में 892,वार्ड 8 में 708,वार्ड 9 में 899,वार्ड 10 में 1107, वार्ड 11 में 763,वार्ड 12 में 868,वार्ड 13 में 620,वार्ड 14 में 803,वार्ड 15 में 925,वार्ड 16 में 1534,वार्ड 17 में 1133,वार्ड 18 में 1186, वार्ड 19 में 796,वार्ड 20 में 1286,वार्ड 21 में 1028, वार्ड 22 में 1056, वार्ड 23 में 1246,वार्ड 24 में 958 और वार्ड 25 में 698 मतदाताओं ने सभी सभासद व अध्यक्ष पद के चुनाव चिन्ह में मोहर लगाकर मतदान किया।नगर में प्रचार का दौर खत्म होते ही अफवाहों का दौर शुरू हो गया।

यह भी पढ़े:-