ब्यूरो चीफ सुरेश भाटी की रिपोर्ट
बुलंदशहर,यूपी। राजवीर सिंह राजू भैया सांसद एटा ने निकुंज हॉल लोध राजपूतों की सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बुलंदशहर में दीप्ति मित्तल को 35000 से जिताना है तभी बाबूजी कल्याण सिंह जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

पहले मतदान फिर जलपान
भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो समाज के प्रत्येक वर्ग, प्रत्येक धर्म, प्रत्येक जाति, धर्म, मजहब के लोगों का विकास करती है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मूल मंत्र सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के आधार पर कार्य करती है। 11 तारीख को अधिक से अधिक वोट भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में डालें। एवं डलवाए।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बुलंदशहर भाजपा प्रत्याशी दीप्ति मित्तल, सांसद डॉक्टर भोला सिंह, विधायक प्रदीप चौधरी, पूर्व एमएलसी सतीश शर्मा, विधायक देवेंद्र लोधी, चंद्रपाल सिंह, हिमांशु मित्तल, राजपाल सिंह, नेम पाल सिंह, इंद्रमोहन लोधी, राजीव लोधी, महेश लोधी, शंभू सिंह लोधी, जीतू ठाकुर, संजय माहेश्वरी, ब्लू पंडित आदि सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
यह भी पढ़े:-






