मुरादाबाद,यूपी। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में भीषण सड़क हादसे हो गया है जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक डीसीएम और पिकअप की आमने सामने भीषण भिडंत हो गई और टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डीसीएम पिकअप के उपर पलट गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और 6 लोग घायल हो गए। फिलहाल, मौके पर राहत एवं बचाव का कार्य जारी है।
हादसे में एक बच्ची और दो महिलाओं की दर्दनाक मौत
जानकारी के मुताबिक यह भीषण सड़क हादसा भगतपुर थाना क्षेत्र में हुआ है। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सड़क से जा रहे राहगीरों ने घायलों की मदद की और उन्हें बाहर निकाला। इस हादसे में एक बच्ची और दो महिलाओं की दर्दनाक हो गई। घायलों को गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
यह भी पढ़े:-
Post Views: 150





