कौशांबी प्रेसीडेंसी स्कूल एंड कॉलेज के छात्र छात्राओं ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम में लहराया परचम 100% रहा परीक्षा परिणाम।

वरिष्ठ पत्रकार एल.एन.सिंह की रिपोर्ट

कौशाम्बी,यूपी। भरवारी स्थित कौशांबी प्रेसीडेंसी स्कूल एंड इंटर कॉलेज के छात्र छात्राओं का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा सीबीएससी बोर्ड परीक्षा परिणाम की घोषणा दिनांक 12 मई 2023 को हुआ परीक्षा परिणाम देखते ही छात्र एवं छात्राओं तथा अध्यापकों के चेहरे खिल उठे और सभी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया और बधाई दिया।

हाई स्कूल परीक्षा परिणाम में सर्वज्ञ रस्तोगी 95% रुद्रांश तिवारी 94.6 %, कृतिका कौशल 93.4% , यति रस्तोगी 93%, सेजल केसरवानी 93% मोहम्मद फराज 92.6%, सनी पटेल 92.4%, कृपाशंकर 92% गोपाल मोदनवाल 91.4% ओजस्वी साहू 90.8%, कशिश मिश्रा 90.8%, अंशिका सिंह 89.2 %, वही इंटरमीडिएट में शैलजा त्रिपाठी ने 96.2% , सातु त्रिपाठी 93.3% आर्यन गुप्ता 93.2% भास्कर शुक्ला 91.8% अंकित चौधरी 90.8% अक्षित द्विवेदी 90.6%, सुबिक्षा त्रिपाठी 90%,, वर्तिका 89.8%, मयंक त्रिपाठी 89.6%, पूर्णिमा 89.2 %, आदित्य अग्रहरी 89%, प्रभात द्विवेदी 89% अंक प्राप्त किया।

संस्थान के चेयरमैन एवं निवर्तमान विधायक चायल संजय कुमार गुप्ता ने बच्चों की अभूतपूर्व सफलता पर उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दिया और अपने संदेश में कहा कि सफलता कठिन परिश्रम और समर्पण का परिणाम होता है शिक्षा के ही माध्यम से परिवार ,समाज ,देश का विकास संभव होता है शिक्षा प्राप्त करना सभी का मूल अधिकार होता है संस्थान की डायरेक्टर सीमा पवार ने सभी छात्र एवं छात्राओं को उनके इस परीक्षा परिणाम पर अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की और कहा कि शिक्षा के ही माध्यम से आप अपने सपनों को साकार कर सकते हैं।

रिजल्ट कार्यक्रम के दौरान एन .डी स्कूल एंड कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ मयंक कुमार मिश्रा मधुबन पटेल कुलदीप पाल नारायण तिवारी सौरभ सिंह शशांक श्रीवास्तव विकास पांडे प्रकाश दीपक खरवार सचिन त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े:-