कांवड यात्रा हुईं सम्पन्न, मेरठ जोन के DIG नैथानी ने CM योगी आदित्यनाथ सहित पुलिस महकमें का जताया आभार

सकुशल संपन्न हुई कांवड़ यात्रा, DIG कला निधि नैथानी ने जताया आभार

मेरठ। कांवड़ यात्रा के सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न होने पर मेरठ जोन की DIG कला निधि नैथानी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों, पुलिसकर्मियों एवं अपने अधीनस्थ अधिकारियों-कर्मचारियों का आभार जताया.
कांवड़ यात्रा के दौरान मेरठ जोन में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई थीं। पुलिस एवं प्रशासन की ओर से यात्रा मार्गों पर लगातार निगरानी रखते हुए श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम वातावरण उपलब्ध कराने के प्रयास किए गए.
DIG कला निधि नैथानी ने कांवड़ यात्रा को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयास, बेहतर समन्वय और पूरी जिम्मेदारी के साथ किए गए कार्यों के कारण कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सकी.
उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन तथा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों के लिए भी आभार व्यक्त किया.
साथ ही मेरठ जोन में तैनात पुलिस बल, अधिकारियों और अधीनस्थ कर्मचारियों को उनकी मेहनत, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के लिए धन्यवाद दिया.
कांवड़ यात्रा के दौरान मेरठ जोन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष पुलिस बल की तैनाती, यातायात प्रबंधन, संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी, सीसीटीवी एवं ड्रोन के माध्यम से नजर और लगातार पेट्रोलिंग जैसे प्रयास किए गए. इन व्यवस्थाओं का उद्देश्य कांवड़ियों के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों को भी सुरक्षित एवं सुगम माहौल उपलब्ध कराना रहा.
DIG नैथानी ने कहा कि कांवड़ यात्रा जैसे बड़े धार्मिक आयोजनों को सकुशल संपन्न कराने में पुलिस के साथ आम जनता, स्थानीय प्रशासन और श्रद्धालुओं का सहयोग भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी तरह बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने की बात कही.