उत्तराखंड,कोटद्वार

जनपद पौड़ी के रिखणीखाल ब्लॉक में भीषण सड़क हादसा हुआ है.यहां एक कार खाई में गिर गई. हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है और पांच लोग घायल हैं. राहत-बचाव कार्य किया जा रहा है.
बताया गया कि उक्त वाहन रिखणीखाल से भंगलवाड़ गांव जा रहा था. गांव पहुंचने से पहले ही वाहन खाई में गिर गई. गाड़ी के मालिक अनिल देवराड़ा है। वही वाहन चला रहे थे.हादसे में फिलहाल सात लोगों की मौत हो गई है। वाहन में कुल 12 लोग सवार थे.हादसे में कार चालक की भी मौत हो गई है. अभी घायलों को निकालने का काम चल रहा है.कार में सवार सभी महिलाएं स्वयं सहायता समूह से जुड़ी थीं और दीदी-भुलि योजना के फॉर्म भरने रिखणीखाल गई हुई थीं. वहां से लौटने के दौरान यह हादसा हुआ.
Views: 256





