मिशन-2027 से पहले धामी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल,6 ज़िलों के बदले पुलिस कप्तान

देहरादून ! 26 नवम्बर ! हिमांशु बडोनी !

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच शासन ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है.25 नवंबर की देर रात जारी तबादला आदेश में 17 आईपीएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है.इस फेरबदल के तहत प्रदेश के छह जिलों को नए पुलिस कप्तान मिले हैं.
शासन के इस फैसले के बाद पुलिस विभाग में नई तैनातियों को लेकर हलचल तेज हो गई है.खास बात यह है कि पौड़ी, नैनीताल, टिहरी, चमोली, बागेश्वर और ऊधमसिंह नगर जैसे जिलों में पुलिस नेतृत्व बदल दिया गया है.

इन अधिकारियों को मिली जिलों की कमान

तबादला सूची के अनुसार नई तैनातियां इस प्रकार हैं—
1.मणिकांत मिश्रा – एसएसपी ऊधमसिंह नगर।
2.देवेंद्र पींचा – एसएसपी पौड़ी।
3.अर्पण यदुवंशी – एसएसपी नैनीताल।
4.सरिता डोबाल – एसएसपी टिहरी।
5.अमित श्रीवास्तव द्वितीय – एसपी चमोली

6.जगदीश चंद्र – एसपी बागेश्वर।

इन अधिकारियों की भी बदली जिम्मेदारी

मंजूनाथ टीसी को 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर का सेनानायक बनाया गया.
श्वेता चौबे को सेनानायक आईआरबी द्वितीय की जिम्मेदारी मिली.
अजय गणपति को सेनानायक एसडीआरएफ बनाया गया.
सर्वेश पंवार को एसपी सुरक्षा, अभिसूचना मुख्यालय भेजा गया.
जितेंद्र मेहरा को एसपी पुलिस मुख्यालय बनाया गया.
अमित श्रीवास्तव प्रथम को एसपी अभिसूचना की जिम्मेदारी मिली.
सुरजीत पंवार को पुलिस मुख्यालय भेजा गया.
पंकज भट्ट को सेनानायक आईआरबी प्रथम बनाया गया।

चुनाव से पहले क्यों अहम है यह फेरबदल?

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं.ऐसे में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों को चुनावी तैयारियों से जोड़कर भी देखा जा रहा है. निर्वाचन आयोग की ओर से एक ही स्थान पर लंबे समय से तैनात अधिकारियों के स्थानांतरण को लेकर दिए गए निर्देशों के अनुपालन में यह फेरबदल किया गया है.
अब देखना होगा कि नई जिम्मेदारी संभालने वाले पुलिस अधिकारी अपने-अपने जिलों में कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग को लेकर किस तरह की कार्ययोजना तैयार करते हैं.