लखनऊ,यूपी। थाना विकासनगर क्षेत्र में घर में आग लगने से मचा हड़कंप। खाना बनाते समय सिलेंडर का पाइप फटने से लगी घर में भीषण आग। विकासनगर के सब्जी मंडी चौकी अंतर्गत सेक्टर सी मे एक घर मे लगी आग। गैस सिलेंडर मे आग लगने से मची अफरा तफरी। घर मे अचानक आग लगने से घर का सामान जलकर हुआ राख।
मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर विकासनगर शिवानन्द मिश्रा के साथ भारी पुलिस फोर्स। गैस सिलेंडर सहित फ्रिज में लगी थी पुरे घर मे आग। सिपाही अभिषेक ने साहस का परिचय देते हुए आग को बुझाया। आग बुझाते समय सिपाही अभिषेक आया आग की चपेट में।
विकासनगर में तैनात सिपाही अभिषेक ने जान की बाजी लगाते हुए आग बुझाई।
कड़ी मशक्कत के बाद जान की बाजी लगाते हुए सिपाही अभिषेक ने आग बुझाते हुए हुआ चोटिल। आग बुझाने के बाद आसपास के लोगों ने विकास नगर पुलिस की भूरी भूरी प्रशंसा की। थाना विकास नगर क्षेत्र निवासी शरीफ अहमद के घर में लगी थी आग। घर में आग लगने से बाल-बाल बचे लोग।
यह भी पढ़े:-





