एएसपी अनुकृति शर्मा ने किया ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के कार्यालय का उद्घाटन।

ब्यूरो चीफ सुरेश भाटी की रिपोर्ट

बुलंदशहर,यूपी। सदर तहसील स्थित अगौता ब्लॉक में स्थित ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के कार्यालय का उद्घाटन रविवार को मुख्य अतिथि एएसपी (आईपीएस)अनुकृति शर्मा व विशिष्ट अतिथि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन बुलंदशहर के जिलाध्यक्ष ठा.विजय राघव ने फीता काटकर किया।

अपने उद्बोधन में अनुकृति शर्मा ने कहा कि पत्रकारिता पत्रकार के लिए धर्म की तरह होती है इसलिए प्रत्येक पत्रकार को साफ एवं स्वच्छ पत्रकारिता करते हुए समाज उत्थान में अपनी भूमिका निभानी चाहिए, क्योंकि पत्रकार समाज का सृजनकर्ता है।

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष ठा.विजय राघव ने कहा कि सरकार को ग्रामीण क्षेत्र के पत्रकारों के उत्थान के लिये भी सोचना चाहिए और शासन के द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजना से जोड़कर योजनाओं का लाभ देना चाहिए।

उद्घाटन कार्यक्रम में सुरेश, सूबेदार, जय वीर सिंह, डॉ इकबाल, रविंद्र सिंह, मनोज कुमार,सत्येंद्र शर्मा, रणजीत सिंह, दिनेश कुमार, संजीव कुमार, सचिन तोमर, हारिस खान, रिंकू कुमार, सलीम खान सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़े:-