अतीक़ का वकील और उसका बेटा उमेश पाल की हत्या में बना आरोपी।

वरिष्ठ पत्रकार एल.एन.सिंह की रिपोर्ट

प्रयागराज,up: धूमनगंज पुलिस ने अतीक अहमद के अधिवक्ता खान सौलत हनीफ को उमेश पाल की हत्या में साजिश रचने और शूटरों की मदद करने का आरोपी बना दिया है। इस केस में अधिवक्ता के बेटे का नाम भी विवेचना में प्रकाश में लाया गया है। अब पिता पुत्र पर तिहरे हत्याकांड में पुलिस कार्रवाई करेगी। जेल में बंद अधिवक्ता खान को जल्द ही पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।इसके अलावा उमेश पाल हत्याकांड में एक ऐसे वकील की तलाश है जिसने आईफोन से शूटरों को उमेश पाल के बारे में जानकारी शेयर की थी।

अतीक अहमद के गुनाहों के राजदार रहे खान सौलत के खिलाफ पहली बार उमेश पाल ने अपने अपहरण केस में अतीक अहमद के साथ उसको नामजद किया था। 28 मार्च को कोर्ट ने अपहरण कांड पर फैसला सुनाया। इसमें अतीक अहमद, खान सौलत हनीफ और दिनेश पासी को उम्रकैद की सजा हुई थी। खान सौलत हनीफ और दिनेश पासी नैनी जेल में बंद हैं।

यह भी पढ़े;-