प्रयागराज,यूपी। भाविनी वेलफेयर सोसाइटी के अंतर्गत संचालित भाविनी डे केयर के तत्वाधान में स्पेशल बच्चों के लिए समर कैंप का शुभारंभ गुरुवार को प्रयागराज में किया गया। समर कैंप का उद्घाटन महामंडलेश्वर किन्नर अखाड़ा मां कल्याणी और वैष्णवी माता द्वारा फीता काटकर किया गया। मां कल्याणी द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के अवसर पर स्नेह लता सिंह नीता भारद्वाज श्वेता साहू भी उपस्थित रहे।
संस्था की सचिव पूनम सिंह द्वारा महामंडलेश्वर का स्वागत उद्बोधन किया गया। स्पेशल बच्चों द्वारा गीत भजन नृत्य द्वारा सभी अभिभावकों एवं मुख्य अतिथि का और विशिष्ट अतिथियों का मन मोह लिया। इस अवसर पर महामंडलेश्वर कल्याणी मां द्वारा सभी बच्चों को आशीर्वाद प्रदान किए गए।महामंडलेश्वर द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चे संचिता, माही साहिल कृष्णा भारती आमोस भटनागर, पुष्पीका पांडे एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम तैयार करने वाली विशेष अध्यापिका सुनीता मिश्रा को ₹500 सभी को पुरस्कार रूप में प्रदान किया।
इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में कार्यक्रम का संचालन रुचि राय एवं सोनल श्रीवास्तव द्वारा किया गया। अभिभावकों में रितु, अर्चिता अरोरा, मीनाक्षी सिंह, किरण उपाध्याय, मंजुला,विशेष अध्यापिका में सुनीता मिश्रा, प्रीति श्रीवास्तव, सरिता पाल, शीलू सोनकर कृष्णा चौधरी,हर्षवर्धन सिंह का विशेष योगदान रहा।
संस्था की सचिव पूनम सिंह द्वारा बताया गया कि यह समर कैंप 11- 5 -2023 से 29 -5- 2023 तक चलाया जाएगा। इस समर कैंप का समापन 30-5 -2023 को किया जाएगा। इस समर कैंप का मुख्य उद्देश्य बच्चों के शारीरिक और मानसिक तौर से सतत विकास हो सके। इसका विशेष ध्यान रखा गया है। समर कैंप के दौरान सभी स्पेशल बच्चों को नृत्य,गायन, वादन सैलेड डेकोरेशन फ्रूट डेकोरेशन कुकिंग वेस्ट मटेरियल से बने क्राफ्ट, पेपर क्राफ्ट, चित्रकला, पेंटिंग लघु नाटिका, वृक्षारोपण, पूल पार्टी, फिजिकल फिटनेस, गेम्स, ज्वेलरी मेकिंग ,आदि चीजें बच्चों को सिखाई जाएंगी। इन बच्चों के बनाए गए सामग्री का 30 तारीख के होने वाले समापन पर स्टाल भी लगाए जाएंगे। यह स्टाल भी इन्हीं बच्चों द्वारा ही लगाया जाएगा। ताकि बच्चे आत्मनिर्भर बन सके। यह बच्चे भी समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकें।
यह भी पढ़े:-





