बुलंदशहर दवा व्यवसायियों ने मेडिसिन मार्केट में भव्य सभा आयोजन कर दीप्ति मित्तल को दिया अपना समर्थन।

ब्यूरो चीफ सुरेश भाटी की रिपोर्ट


बुलंदशहर,यूपी। मेडिसिन मार्केट में बुलंदशहर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन (BCDA) द्वारा नगर पालिका बुलंदशहर अध्यक्ष भाजपा प्रत्याशी दीप्ति मित्तल के समर्थन में, एक सभा का आयोजन किया। जिसमें समस्त दवा व्यवसायियों ने एकमत होकर अपना समर्थन पत्र हिमांशु मित्तल पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष भाजपा बागपत प्रभारी को सौंपकर, भाजपा के पक्ष में वोट देने का निर्णय लिया। सभा की अध्यक्षता बीसीडीए के अध्यक्ष गौरव गर्ग जी ने थी वह सभा का संचालन संगठन मंत्री अभिनव वर्मा ने किया।

इस अवसर पर भाजपा के जिला महामंत्री अजय त्यागी, गंभीर सिंह ,बीसीडीए के चेयरमैन देवेश त्यागी , अध्यक्ष गौरव गर्ग , उपाध्यक्ष पुनीत अग्रवाल , महासचिव नीरज अग्रवाल , सह सचिव आनंद अग्रवाल कोषाध्यक्ष देवेंद्र कुमार , संरक्षक नलिन अग्रवाल , प्रदीप अग्रवाल ,प्रमोद सिंघल ,बीबी नगर इकाई के अध्यक्ष प्रदीप गोयल कि BCDA के वरिष्ठ पदाधिकारी सुशील गोयल, लोकेश अग्रवाल समेत बीसीडीए के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ ही दवा व्यवसाई मुख्य रूप से रहे।

यह भी पढ़े:-