✍???? देवेन्द्र कुमार जैन की रिपोर्ट
भोपाल,मध्यप्रदेश। भाजपा के पूर्व विधायक, भोपाल के समाजसेवी रमेश शर्मा गुट्टू भैया का रात 2 बजे हार्टअटैक से दुखद निधन हो गया है। कल देर रात एक शादी से घर लौटे थे।

रात दो बजे बेचैनी हुई और कुछ देर में ही उनका निधन हो गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व विधायक स्व. रमेश शर्मा “गुट्टू भैया” के बजरिया स्थित निवास पहुंचकर उनकी पार्थिव देह के अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा परिजनों को सांत्वना दी।


मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि सहज, सरल, विनम्र और हरदिल अजीज “गुट्टू भैया” सदा सक्रिय रहने वाले समाजसेवी थे। उनके जाने से भोपाल सूना हो गया, क्योंकि गुट्टू भैया जैसा कोई नहीं है।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।
यह भी पढ़े:-
Post Views: 128






