फूलपुर में स्वास्थ्य कर्मी की चाकू गोदकर हत्या।

वरिष्ठ पत्रकार एल.एन.सिंह की रिपोर्ट

प्रयागराज,यूपी। फूलपुर थाना से सटे गांव खोजापुर में एक स्वास्थ्य कर्मी की बीती रात चाकूओ से गोद कर अज्ञात बदमाशों द्वारा हत्या कर दी गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बबुल्ली राम जाटव उम्र 57 वर्ष पुत्र पति राम निवासी सुरेरी जनपद जौनपुर चिकित्सा विभाग में लैब टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत था। वर्ष 2002 में फूलपुर सीएचसी पर नियुक्ति हुई तभी से अस्पताल से सटे गांव खोजापुर में कमरा लेकर रहने लगा। इन दिनों मृतक शहर में जिले के काल्विन अस्पताल में नियुक्त था।

बीती रात अज्ञात कारणों के चलते बदमाशों ने चाकूओं से हमला कर स्वास्थ्य कर्मी को मौत के घाट उतार दिया। सूचना गांव के चौकीदार को मिली तो उसने सर्वप्रथम अस्पताल में खबर दी फिर थाने पर सूचित किया। मौके पर एसीपी मनोज कुमार सिंह, एस एच ओ यशपाल सिंह, चौकी इंचार्ज दुर्गेश कुमार मय हमराह फोर्स मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर शव विच्छेदन हेतु जिला अस्पताल भेजा तथा ग्रामीणों से मृतक के बारे में पूरी जानकारी जुटाई। मृतक की पत्नी 12 वर्ष पूर्व मर चुकी थी। मृतक तीन भाई भोलानाथ, होरीलाल, बबुल्ली थे। मृतक बबुल्ली को दो छोटे बेटे नीरज एवं धीरज जो दिल्ली में पढ़ाई करता है। सूचना मृतक के घर पहुंची तो रोते बिलखते परिवारी जन घटनास्थल पर पहुंचे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस कमिश्नर अजय कुमार भारती मौके पर पहुंचे और घटना के विषय में पूरी जानकारी ली।

यह भी पढ़े:-