आगामी नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु सभी क्षेत्राधिकारियों द्वारा भारी पुलिस फोर्स के साथ अपने-अपने सर्किल के थाना क्षेत्रों में किया पैदल मार्च।

ब्यूरो चीफ सुरेश भाटी की रिपोर्ट

बुलंदशहर,यूपी। आगामी नगर निकाय के दृष्टिगत जनपद में शान्ति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु सभी क्षेत्राधिकारियों द्वारा अपने-अपने सर्किल के थाना क्षेत्रों के मुख्य चौराहों, बाजारों तथा मिश्रित आबादी/ संवेदनशील क्षेत्रों में भारी पुलिस फोर्स सहित पैदल मार्च/भ्रमण किया।

पुलिस ने जनता से की अपील

आम जनमानस से अनुरोध किया गया कि जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें और किसी भी प्रकार की अफवाह व उन्माद फैलाने वालों के बारे में तत्काल 112 नम्बर अथवा संबंधित थाना प्रभारी को सूचित करें तथा आपसी सदभाव/शांति एवं सौहार्द बनाये रखने की अपील की गयी तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

यह भी पढ़े:-

शहरी पथ विक्रेताओ को नैनी पुलिस द्वारा प्रताड़ित किये जाने से लघु व्यापारी नाराज।