ब्यूरो रिपोर्ट AT समाचार

फिरोजाबाद,यूपी। यूपी के फ़िरोज़ाबाद में नगर निकाय चुनाव मतदान के दौरान दो प्रत्यसियो के बीच फर्जी वोटिंग को लेकर हुआ जमकर पथराव, मोके पर पहुंची पहुंची पुलिस स्थिति को किया कंट्रोल, मामले को लेकर क्षेत्र में तनाव बना हुआ है।

दरअसल मामला है फ़िरोज़ाबाद जिले थाना रसूलपुर क्षेत्र के वार्ड न 63 मोहल्ला लालपुर में फर्जी वोटिंग को लेकर पक्षो में जमकर पत्थरबाजी हो गयी, करीव 15 -20 मिनट तक दहशत का माहौल बना रहा, बताया जाता है निर्दलीय प्रत्यासी जोगेन्दर और निर्दलीय प्रत्याशी शानू के बीच वोटिंग दौरान कहासूनी हो गयी, जिसमे शानू के समर्थको ने जमकर पथराव शुरू कर दिया, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जाँच पड़ताल में जुट गयी है और क्षेत्र में भारी पुलिस फ़ोर्स की तैनाती की गयी, मामले को लेकर क्षेत्र में तनाव बना हुआ है।

यह भी पढ़े:-