ईदगाह में फूलों की वर्षा से गदगद हुये नमाजी, पेश इमाम हुये सम्मानित।

वरिष्ठ पत्रकार एल.एन.सिंह की रिपोर्ट

प्रयागराज,up: इदुल फित्र के शुभ अवसर पर निकट द्वारका हास्पिटल ईदगाह पर विगत वर्षों के भांति इस वर्ष भी ईद मिलन समारोह की आयोजित किया भारतीय जनहित कल्याण समिति के तत्वाधान में सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया।

गंगा जमुनी तहजीब व कौमी एकता की मिसाल रजिया सुल्तान की ओर से ईदगाह के नमाजियों, उपस्थित शहरवासियों, पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों एवं समाज सेविकों आदि को गुलाब फूल, मिनरल वाटर व सिवई चासनी भेट कर इदुलफित्र की हार्दिक मुबारकबाद दी गयी।

सर्वप्रथम, आयोजिका रजिया सुल्तान ने पेश इमाम ईदगाह, प्रो वजाहद हुसैन व डा सुशील सिन्हा को पुष्पगुच्छ भेट कर ईद की मुबारकबाद दी। संस्था की कमेटी तथा सचिव रजिया सुल्तान के साथ साथ श्याम सुन्दर सिंह पटेल, मो मामुन, मो कमरूद्दीन खां, डा नीरज, मो मूसा, विमला, इन्जीनियर सरोज, अनिल कुमार गुप्ता, अजय कुमार श्रीवास्तव, डा मिन्जा कमर आदि ने हिन्दु मुस्लिम एकता की मिसाल पेश करते हुये नमाजियों पर गुलाब पुष्प की वर्षा की जिससे नमाजी गदगद हो गये और महौल सुहाना हो गया।


साथ ही वहां पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा, डी एम संजय कुमार खत्री, आकाश, शिटी मजिस्ट्रेट सत्यप्रिय सिंह, एसडीएम मदन कुमार, आर एफ कमांडेन्ट एसपी एलआईयू, सीओ सत्येन्द्र तिवारी, इन्सपेक्टर कोतवाली, चौकी इंचार्ज, बहादुर गंज आकाश सचान, आदि प्रशासनिक लोगों को गुलाब पुष्प भेंट कर ईद की बधाई दी। बहुत ही हर्ष उल्लास के साथ ईदगाह में ईद मिलन समारोह का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

यह भी पढ़े:-