वीर जांबाज सैनिक गौतम का यह बलिदान याद रखेगा हिंदुस्तान

उत्तराखंड

जम्मू कश्मीर के पूँछ जिले के बफलियान इलाके में सेना के दो वाहनों पर आतंकियों द्वारा 21 दिसंबर कों किए गए हमले में 5 जवान शहीद हों गए थे, जिसमें उत्तराखंड के कोटद्वार शिवपुर निवासी गौतम कुमार और जनपद चमोली निवासी नायक वीरेंद्र सिंह भी शामिल थे.शहीद दोनों जांबाज सैनिकों के पार्थिव शरीर सोमवार कों सेना के हेलीकाप्टर से जॉलीग्रांट एयर पोर्ट लाए गए जहाँ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नें भारत माता के दोनों लालों कों अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करतें हुए उनकी शहादत कों नमन किया.इसके बाद कोटद्वार निवासी शहीद जांबाज सैनिक गौतम का पार्थिव शरीर सेना के हेलीकाप्टर से कोटद्वार के ग्रास्टनगंज स्थित हैलीपैड लाया गया जहां से सेना के वाहन से उनका तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर उनके शिवपुर स्थित आवास लाया गया. जैसे ही वीर जांबाज सैनिक गौतम कुमार का पार्थिव शरीर उनके आवास पहुंचा तों वैसे ही भारत माता की जय के जयकारों से पूरा आसमान गुंजायमान हों उठा. इस दौरान हजारों की संख्या में पहुँचे लोगों नें वीरगति कों प्राप्त हुए शहीद गौतम कुमार कों नम आँखों से अपनी श्रद्धांजली अर्पित की. इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूडी,जिलाधिकारी पौड़ी डॉ आशीष चौहान, एसएसपी श्वेता चौबे, एसडीएम सोहन लाल सैनी, एएसपी जया बलूनी सहित हजारों लोगों नें शहीद नायक गौतम कों अपनी श्रद्धांजली देतें हुए उनकी शहादत कों नमन किया.इसके बाद सेना के फूलों से सुसज्जित वाहन में वीर जांबाज सैनिक गौतम कुमार के पार्थिव शरीर की अंतिम यात्रा उनके आवास से मुक्तिधाम तक निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में लोगों नें शामिल होते हुए भारत माता के लाल कों अपनी अंतिम विदाई दी गई. इस दौरान सेना की ओर से शहीद गौतम कुमार कों गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया गया, जिसके बाद उनका उनका शरीर पंच तत्वों में विलीन किया गया.