वरिष्ठ पत्रकार एल.एन.सिंह की रिपोर्ट
प्रयागराज,यूपी। इलाहाबाद संग्रहालय में गुरुवार को अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर दर्शकों के लिए सुबह 10 बजे से शाम सात बजे तक संग्रहालय में प्रवेश शुल्क मुफ्त रहेगा। कोई भी दर्शक बिना टिकट के संग्रहालय का भ्रमण कर सकता है। संग्रहालय में शाम को सात बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर गायक भूपेन्द्र शुक्ल संगीतमय गीत, भजन की प्रस्तुति करेंगे।

डॉ. सुशील शुक्ल ने बताया कि सामान्य दिनों में लगभग ५०० दर्शक संग्रहालय देखने आते हैं लेकिन गुरुवार को टिकट न लगने से अधिक संख्या में दर्शक आएंगे। संग्रहालय में 70 हजार से अधिक कलाकृतियां 16 वीथिकाओं में संग्रहित है। संग्रहालय में डिजिटल आजाद गैलरी का निर्माण किया गया है। लेकिन गैलरी का उद्धाटन न होने से दर्शकों के लिए नहीं खोली गयी है।
यह भी पढ़े:-





