पुलिस मुठभेड़ में ढेर हुआ कुख्यात बदमाश अनिल दुजाना।

मेरठ,यूपी। गैंगस्टर अनिल दुजाना उर्फ अनिल नागर मेरठ में यूपी STF के साथ मुठभेड़ में ढेर हो गया। बता दें कि अनिल दुजाना पश्चिमी यूपी में आतंक का दूसरा नाम था। वह पिछले कई दिनों  से जेल से बाहर था। इसकी जानकारी काफी समय बाद नोएडा पुलिस कमिश्नरेट को लगी। जिसके बाद  पिछले 2 सप्ताह के दौरान अनिल दुजाना के खिलाफ नोएडा में दो मुकदमे दर्ज हुए हैं।

नोएडा पुलिस की स्पेशल सेल और एसटीएफ टीम लगातार अनिल दुजाना की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी। आखिरकर पुलिस और एसटीएफ को आज कामयाबी और दुजाना मुठभेड़ में मारा गया।

50 से अधिक मुकदमे दर्ज


बता दें कि अनिल दुजाना गौतमबुद्ध नगर के बादलपुर कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है। वह बादलपुर के दुजाना गांव का रहने वाला है। उसके खिलाफ थानों में रंगदारी, लूट, हत्या और अपहरण के 50 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसके जेल से बाहर आते ही गवाहों में डर का माहौल था। 

यह भी पढ़े:-