जिला प्रशासन के खाद्य सुरक्षा विभाग ने “मिलावट से मुक्तिअभियान” के अंतर्गत समोसा बनाने की फैक्ट्री सील की।

✍???? देवेन्द्र कुमार जैन की रिपोर्ट

भोपाल,मध्यप्रदेश। कलेक्टर भोपाल आशीष सिंह के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा किये जा रहे निरीक्षण के दौरान बजरिया थाना के पास, शंकराचार्य नगर स्थित इदरीस समोसा में अत्यंत दूषित परिस्थितियों में समोसे बनाकर विक्रय किये जा रहे थे। इस जगह पर कई हजार समोसे एक साथ बनाकर बेचे जाते थे। खाद्य पदार्थ सुरक्षा के नियमों की पूरी तरह अनदेखी की जा रही थी और समोसा निर्माण में दूषित सामग्री के साथ गंदगी के माहौल में सब काम चल रहा था।


बिना खाद्य पंजीकरण अनुज्ञप्ति प्राप्त किये गन्दगी भरे माहौल में खाद्य पदार्थ का निर्माण होने के कारण अधिकारी अधिकारी देवेन्द्र कुमार वर्मा के निर्देशानुसार जगह जहाँ दूषित माहौल में खाद्य सामग्री बनायी जा रही थी सील किया किया गया। मौके से समोसे के मसाले और मैदा के नमूने एकत्र कर जाँच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल प्रेषित किया गया है।


प्रतिष्ठान के मालिक इदरीस खान के बताये अनुसार उसके द्वारा प्रति समोसा 3 रुपये की दर से हॉकर्स को बेचा जा रहा था।

यह भी पढ़े:-