उत्तराखंड बस हादसा मृतकों की संख्या बढ़कर हुईं 6, एक शव 150 किलोमीटर दूर हरिद्वार में मिला

रुद्रप्रयागः उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में बृहस्पतिवार को यात्रियों को लेकर जा रही बस घोलतीर के पास हादसे का शिकार हुई थी. इस दौरान बस के घोलतीर के पास नदी में गिरने की घटना के कारण मरने वालों की संख्या रविवार को बढ़कर छह हो गई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

मिली जानकारी के अनुसार बीते रविवार को हरिद्वार जिले में एक शव बरामद किया गया है. यह शव उस स्थान से 150 किलोमीटर दूर मिला है जहां बस अलकनंदा नदी में गिरी थी.मृतक की पहचान राजस्थान के प्रताप चौक गोगुंडा निवासी ललित कुमार सोनी (48) के रूप में हुई है. राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश से तीर्थयात्रियों को बद्रीनाथ ले जा रही एक बस रुद्रप्रयाग और गौचर के बीच घोलतीर के पास अलकनंदा नदी में गिर गई थी.

अधिकारियों ने बताया कि शनिवार तक पांच शव बरामद किए जा चुके थे. रविवार को एक और शव मिला है.जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 6 हुई है. इसके अलावा छह तीर्थयात्री अब भी लापता हैं और खोज एवं बचाव अभियान जारी है.