रक्षा सूत्र से मजबूत हुआ भाई बहन का रिश्ता,सैकड़ों बहनों ने हेमंत द्विवेदी की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र

रक्षा सूत्र से मजबूत हुआ भाई-बहन का रिश्ता, सैकड़ों बहनों ने हेमंत द्विवेदी की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र

थलनदी में भाजपा महिला मोर्चे का भव्य रक्षाबंधन कार्यक्रम, यमकेश्वर विधानसभा से बड़ी संख्या में पहुंची मातृशक्ति

यमकेश्वर। रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर यमकेश्वर विधानसभा के थलनदी में भाजपा महिला मोर्चे की ओर से विशेष रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया.कार्यक्रम में यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से बड़ी संख्या में महिलाएं एवं बहनें पहुंचीं.कार्यक्रम का माहौल भाई-बहन के पवित्र रिश्ते और आपसी स्नेह से सराबोर नजर आया.

कार्यक्रम में श्री बदरी केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष एवं भाजपा नेता हेमंत द्विवेदी विशेष रूप से मौजूद रहे.इस दौरान सैकड़ों बहनों ने हेमंत द्विवेदी की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया.बहनों ने उन्हें तिलक लगाकर रक्षा सूत्र बांधा और भाई-बहन के इस पवित्र रिश्ते को और मजबूत किया.

कार्यक्रम में यमकेश्वर विधानसभा की बड़ी संख्या में मातृशक्ति की मौजूदगी ने इसे भव्य रूप दिया. महिलाओं ने पारंपरिक उत्साह के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया और भाई-बहन के रिश्ते की मजबूती, प्रेम और विश्वास का संदेश दिया.

बहनों के बीच पहुंचकर भावुक हुए हेमंत द्विवेदी

रक्षा सूत्र बंधवाने के बाद हेमंत द्विवेदी भावुक नजर आए.उन्होंने कहा कि अपनी बहनों के बीच पहुंचकर उन्हें बेहद खुशी और भावुकता का अनुभव हुआ.उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल रक्षा सूत्र बांधने का पर्व नहीं है, बल्कि यह भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास, सम्मान और जिम्मेदारी के रिश्ते को मजबूत करने वाला पर्व है.

हेमंत द्विवेदी ने कार्यक्रम में शामिल सभी बहनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बहनों का स्नेह और आशीर्वाद उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण है.उन्होंने कहा कि बहनों के इस प्यार और विश्वास को वह हमेशा अपने साथ लेकर चलेंगे.

मातृशक्ति की बड़ी भागीदारी बनी कार्यक्रम का आकर्षण

थलनदी में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी भाजपा महिला मोर्चे की सक्रियता को भी दर्शाती नजर आई.कार्यक्रम के दौरान बहनों ने हेमंत द्विवेदी को रक्षा सूत्र बांधकर उनके प्रति अपना स्नेह और शुभकामनाएं व्यक्त कीं.

रक्षाबंधन के मौके पर आयोजित इस आयोजन ने राजनीतिक गतिविधियों से इतर सामाजिक और पारिवारिक रिश्तों को भी एक मंच प्रदान किया. कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के बीच प्रेम और विश्वास का प्रतीक है और ऐसे आयोजन समाज में आपसी भाईचारे को मजबूत करते हैं.

कार्यक्रम के समापन पर हेमंत द्विवेदी ने सभी बहनों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं और उनके सुख, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की.थलनदी में आयोजित यह रक्षाबंधन कार्यक्रम क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा और बड़ी संख्या में मातृशक्ति की मौजूदगी ने आयोजन को यादगार बना दिया.

आयोजन के दौरान बोले हेमंत द्विवेदी..बहिनों के सम्मान के लिए हमेशा रहेंगे तत्पर

कार्यक्रम के दौरान हेमंत द्विवेदी ने यमेकश्वर की मातृशक्ति का आभार व्यक्त करतें हुए कहा कि वह खुद कों बहुत सौभाग्यशाली समझते हैं कि उन्होंने यमकेश्वर की माटी में जन्म लिया और इस माटी की सेवा करने का उन्हें अवसर मिला.उन्होने सभी माताओं और बहिनों भरोसा दिलाया कि ज़ब भी किसी कों कोई परेशानी होंगी तो उनका बेटा उनका भाई सबसे आगे खड़ा मिलेगा.हेमंत द्विवेदी ने कहा कि इस रक्षाबंधन पर वह शपथ लेते हैं कि अपनी माटी के लिए जितनी उनकी सामर्थ होंगी उससे अधिक वह यमकेश्वर की जनता की सेवा करेंगे.कार्यक्रम में यमकेश्वर के कोने कोने से थलनदी पहुंची मातृशक्ति का विशेष रूप से आभार व्यक्त करतें हुए उन्होंने कहा कि उन्हें यमकेश्वर की जनता की सेवा करने का भगवान बद्री विशाल और बाबा केदार ने जों अवसर दिया हैं उसके लिए वह हमेशा ऋणी रहेंगे.