उत्तराखंड!हरिद्वार से कर्णप्रयाग जा रही विश्वनाथ सेवा की बस मंगलवार सुबह ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर गूलर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई.बस पुल से करीब 100 मीटर नीचे गदेरे में जा गिरी.हादसे के समय बस में करीब 30 से 35 लोग सवार थे.दुर्घटना में अब तक आठ लोगों की मौत की पुष्टि हुई है.सात लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था, जबकि एक घायल की एम्स ऋषिकेश पहुंचने पर मौत हो गई.

सफर पर निकले लोगों को शायद अंदाजा भी नहीं था कि उनकी यह यात्रा परिवारों के लिए कभी न भरने वाला जख्म छोड़ जाएगी। किसी घर ने अपना बेटा खोया तो किसी ने अपना भाई. ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर हुए बस हादसे में जान गंवाने वालों में अधिकतर कम उम्र के लोग बताए जा रहे हैं। हादसे में तीन साल की मासूम समेत कई लोग घायल भी हुए हैं.
हरिद्वार से कर्णप्रयाग के लिए निकली विश्वनाथ सेवा की बस में करीब 30 से 35 यात्री सवार थे.मंगलवार सुबह गूलर बाजार के पास बस पुल से करीब 100 मीटर नीचे गदेरे में जा गिरी.इस हादसे ने आठ परिवारों की खुशियां छीन लीं. सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल ने एम्स ऋषिकेश पहुंचने पर दम तोड़ दिया.
हादसे जान गंवाने वालों में अधिकतर कम उम्र के लोग हैं.जिस उम्र में सपने संजोए जाते हैं, जिंदगी को अपने तरीके से जीने की उम्मीद होती है, उस उम्र में कई लोगों का सफर खत्म हो गया.
उनके घरों में अब उनके लौटने का इंतजार नहीं होगा.परिवारों के लिए यह यकीन कर पाना भी मुश्किल होगा कि सुबह घर से निकला उनका अपना अब कभी वापस नहीं आएगा.
बस मंगलवार सुबह करीब 3:30 बजे हरिद्वार से रवाना हुई थी। सुबह हुए इस हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। बस में फंसे और खाई में गिरे लोगों को निकालने के लिए एसडीआरएफ, डीडीआरएफ और पुलिस की टीमों ने रेस्क्यू अभियान चलाया
एसएसपी श्वेता चौबे के अनुसार, हादसे में आठ शव बरामद किए गए हैं। बचाव दलों ने रात-दिन राहत एवं बचाव कार्य जारी रखा। हादसे में 20 घायलों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया.
इनमें से 19 को उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश भेजा गया, जबकि अन्य घायलों को ऋषिकेश के अस्पताल में भर्ती कराया गया.
घायलों में तीन साल की आयरा भी शामिल है। उसके साथ 26 वर्षीय नूर जहां भी घायल हुई हैं। इसके अलावा झारखंड, बिहार, दिल्ली और उत्तराखंड के अलग-अलग क्षेत्रों के यात्री भी हादसे में घायल हुए हैं
गूलर के पास हुआ यह हादसा भी ऐसे ही कई परिवारों के लिए जीवनभर का दुख छोड़ गया है.






