बुलन्दशहर जनता युवा मोर्चा द्वारा जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह के नेतृत्व में बाइक रैली निकाली गई।

ब्यूरो चीफ सुरेश भाटी की रिपोर्ट

बुलंदशहर,यूपी। निकाय चुनाव को लेकर युवा मोर्चा द्वारा प्रत्येक नगर पालिका में बाइक रैली का आयोजन किया जा रहा है उसी के निमित्त नगर पालिका बुलंदशहर में दिवाकर सिंह के नेतृत्व में भाजपा नगर कार्यालय से बाइक रैली का विधायक प्रदीप चौधरी एवं नगरपालिका प्रत्याशी दीप्ति मित्तल के साथ बाइक रैली को निकाला।

दरअसल बाइक रैली रोडवेज़ से बुरा बाज़ार होते हुए DM रोड से काला आम होते हुए चुनमुन होटल पर समाप्त हुई। जिसमें सैकड़ों युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने हाथ में झंडे लेकर भारतीय जनता पार्टी का प्रचार किया। इस बाइक रैली में बाइक रैली के संयोजक जिला महामंत्री किशन पाल सिंह, जिला मंत्री रजत सिंह, ज़िला उपाध्यक्ष लव बंसल, प्रशांत, राघवेंद्र बालियान, नगर अध्यक्ष साहिल, पिंटू, आकाश, जनप्रिय मुकुल, जितेंद्र राणा, कारगिल अमित बंसल आदि रहे।

यह भी पढ़े:-