बुलन्दशहर अपर पुलिस अधीक्षक नगर व सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा अर्धसैनिक बल व पुलिस फोर्स के साथ थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में किया फ्लैग मार्च।

ब्यूरो चीफ सुरेश भाटी की रिपोर्ट

बुलंदशहर,यूपी। अगामी नगर निकाय चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी, भयमुक्त, सकुशल व शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत जनपद में शान्ति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु अपर पुलिस अधीक्षक नगर सुरेन्द्र नाथ तिवारी व सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर अनुकृति शर्मा द्वारा अर्धसैनिक बल व पुलिस फोर्स के साथ थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के मुख्य चौराहों, बाजारों तथा संवेदनशील/अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च/भ्रमण किया गया ।

तथा आम जनमानस से अनुरोध किया गया कि शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, साथ ही आमजन से वार्ता कर आपसी सद्धभाव/शांति एवं सोहार्द बनाये रखने की एवं मतदान करने की अपील की गयी तथा फर्जी मतदान करने वाले, फर्जी मतदान का प्रलोभन देने वाले तथा आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन कराने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करने की चेतावनी दी गयी तथा सोशल मीडिया एवं अफवाहों के सम्बन्ध में भी लोगो को सचेत/जागरुक किया गया।

यह भी पढ़े:-