देहरादून। Gen-Z आंदोलन को लेकर कांग्रेस नेता धीरेंद्र प्रताप ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करना चाहती है और आंदोलन के जरिए अपनी मांगें उठा रहे युवाओं की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है.
धीरेंद्र प्रताप ने आरोप लगाया कि सरकार की मंशा आंदोलनकारियों पर गोली चलाने की थी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में युवाओं और आम नागरिकों को अपनी बात रखने तथा सरकार की नीतियों के खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध दर्ज कराने का अधिकार है.ऐसे आंदोलनों के प्रति सरकार का रवैया लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप होना चाहिए.
कांग्रेस नेता ने कहा कि युवाओं की आवाज सुनने और उनकी समस्याओं का समाधान करने के बजाय यदि सरकार आंदोलन को दबाने का रास्ता अपनाती है, तो इससे लोकतांत्रिक व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े होते हैं.उन्होंने सरकार से आंदोलनकारियों के प्रति संवेदनशीलता बरतने और उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करने की अपेक्षा जताई.
धीरेंद्र प्रताप के इस बयान से Gen-Z आंदोलन को लेकर राजनीतिक बहस तेज होने के संकेत हैं.





