मां के अंतिम दर्शन के दौरान खुद कों संभाल नहीं पाए CM योगी आदित्यनाथ, रातभर मां के पार्थिव शरीर के पास बैठें रहें योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का आज उत्तराखंड के हरिद्वार में अंतिम संस्कार किया जाएगा.मां को आखिरी विदाई देते समय सीएम योगी भावुक हो गए. उन्होंने मां के पार्थिव शरीर पर माला चढ़ाई और कंधा भी दिया.सावित्री देवी का शुक्रवार सुबह 10:45 बजे 91 साल की उम्र में निधन हो गया था. मां के निधन की खबर योगी को उस वक्त मिली, जब वह गोरखपुर में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे.इसके बाद वह उत्तराखंड पहुंचे और रातभर मां के पार्थिव शरीर के पास बैठे रहे.

मां के पार्थिव शरीर को कंधा देकर दी अंतिम विदाई

सीएम योगी अपनी मां के अंतिम दर्शन के दौरान काफी भावुक नजर आए.उन्होंने सावित्री देवी के पार्थिव शरीर पर फूल चढ़ाए और माला पहनाकर श्रद्धांजलि दी.इसके बाद उन्होंने मां की अर्थी को कंधा दिया. उत्तराखंड के पंचूर में मां को अंतिम विदाई देते समय योगी कुछ देर तक पार्थिव शरीर के पास खड़े रहे और उसे एकटक निहारते रहे. इस दौरान उन्होंने परिवार के सदस्यों और मां की देखभाल करने वाले लोगों से उनके अंतिम पलों के बारे में भी जानकारी ली.

रातभर मां के पार्थिव शरीर के पास बैठे रहे योगी

मां के निधन की जानकारी मिलने के बाद योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड पहुंचे थे.यहां पहुंचने के बाद वह काफी देर तक अपनी मां के पार्थिव शरीर के पास खड़े रहे.उन्होंने परिजनों और केयरटेकर्स से मां के अंतिम समय के बारे में पूछा. योगी रातभर मां के पार्थिव शरीर के पास बैठे रहे.इस दौरान उन्होंने अन्न-जल भी ग्रहण नहीं किया.मां को खोने का दुख उनके चेहरे पर साफ दिखाई दिया.

गोरखपुर में भाषण के दौरान मिली थी निधन की खबर

सावित्री देवी ने शुक्रवार सुबह 10:45 बजे अपने घर पर अंतिम सांस ली थी.वह 91 साल की थीं.जिस समय उनका निधन हुआ, उस समय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में एक कार्यक्रम में भाषण दे रहे थे.कार्यक्रम पूरा होने के बाद उनके सलाहकार अवनीश अवस्थी ने उन्हें मां के निधन की जानकारी दी.इसके बाद योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड के लिए रवाना हो गए.

हरिद्वार के चंडी घाट पर होगा अंतिम संस्कार

सावित्री देवी का अंतिम संस्कार आज हरिद्वार के चंडी घाट पर किया जाएगा.सुबह उनकी अंतिम यात्रा हरिद्वार के लिए रवाना हुई. अंतिम संस्कार सुबह 10 से 11 बजे के बीच होने की जानकारी दी गई है। इसमें उत्तर प्रदेश सरकार के कई मंत्रियों के शामिल होने की संभावना है. मां के अंतिम संस्कार के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शाम को लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होंगे.